दिनांक 29.01.25 को वादी रमेश पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम नबावगंज थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ द्वारा थाना जरीफनगर पर अपनें पुत्र सुरेश के उस्मानपुर से कुछ खानें की बात कहकर चले जानें तथा शाम 06.00 बजे तक वापस न मिलनें पर लापता होनें के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 24/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था ।जिसकी बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालक सुरेश उपरोक्त को आज दिनांक 30.01.2025 को मात्र 22 घण्टे में सकुशल बरामद कर लिया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अपहृत बालक को उसके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com