मौनी अमावस्या गंगा स्नान की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गंगा कछला घाट तथा अटैना घाट का किया गया निरीक्षण।
आज दिनाँक 28.01.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पर्व “मौनी अमावस्या स्नान” की पूर्व संध्या पर थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट तथा उसहैत क्षेत्रान्तर्गत अटैना गंगा घाट का दौरा कर बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद के थानों से प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को मय पुलिसबल के ड्यूटी पर लगाया गया है, साथ ही एक प्लाटून फ्लड पी0ए0सी0 को भी तैनात किया गया है।
आवागमन मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरीकेटिंग की व्यवस्था के साथ ही वाहनों की पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है। गंगास्नान के स्थानों को चिन्हित कर रस्सों एवं बल्लियों आदि से बैरीकेटिंग की गई है। श्रृद्धालुओं एवं उनके सामान की सुरक्षा के लिए तथा असामाजिक तत्वों पर ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी श्री शक्ति सिंह , प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री नीरज मलिक, थानाध्यक्ष उसहैत श्री विक्रम सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com