पूर्व मंत्री व नगर पालिका अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया
मृतक आश्रित कोटे में शनि कुमार को नियुक्ति पत्र दिया
दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी नन्देश्वर सिंह को विनियमितीकरण किया
बदायूं। नगर पालिका परिषद में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण किया गया तथा आजादी के सेनानियों का स्मरण भी किया गया। पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संयुक्तरूप से ध्वजारोहण किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलजुलकर विकास के लिए कार्य करना है। एकता और अंखडता को मजबूत बनाना है और भाईचारे का संदेश देना है। कहा कि सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदानों से हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कहा कि सभी के सहयोग से कार्य किया जा रहा है। एकता को मजबूत बनाना है।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि गणतंत्र दिवस का मतलब केवल जश्न मनाना नहीं है, बल्कि देश की गणतंत्रता में योगदान देने वाले महान नेताओं की भूमिका को याद करना भी है। जिन्होंने मिलकर हमें एक ऐसा संविधान दिया, जो हमारे देश की विविधता, एकता और अखंडता का प्रतीक बन गया।
उन्होंने भारतीय समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर देने के लिए यह संविधान तैयार किया, ताकि हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता और बराबरी मिल सके।
हमारे संविधान ने हमें यह समझाया कि हम सभी का अधिकार है अपनी आवाज उठाने का, अपनी पसंद और विश्वास के अनुसार जीने का और कानून सभी के लिए बराबर हैं. यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी वजह से हम आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं. उनके संघर्ष ने हमें यह सीख दी कि हमारे लोकतंत्र की असली ताकत हमारे नागरिकों में छिपी हुई है ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा औऱ पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से मृतक आश्रित कोटे में शनि कुमार को नियुक्ति पत्र दिया। इसके अलावा दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी नन्देश्वर सिंह को विनियमितीकरण कर पत्र सौंपा।
इस अवसर पर सभासद अनवर खा, सभासद भाग्य देवी, सभासद प्रेमलता, सभासद नवैद खां, सभासद उमा शंकर, सभसद अनवर खां,सभासद मनोज कश्यप, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां,मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, अवर अभियन्ता सिविल कृष्ण गोपाल चन्द्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, राजीव मलिक,लिपिक नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन नवैद इकबाल गनी ने किया।