10:05 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ककराला में ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्रभात फेरी निकाली,शहीदों के नाम एक शाम मुशायरे का आयोजन
ककराला।
कस्बा ककराला क्षेत्र के सभी शिक्षण,स्वास्थ्य,वित्तीय विभागों एवं सामाजिक संगठनों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया ।ककराला स्थित नगर पालिका परिषद में चेयरमैन इंतखाब अहमद सकलैनी और ईओ सुनील कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया सभी सभासद मौजूद रहे ककराला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमओआईसी भुवनेश सिंह ककराला चौकी पर इंचार्ज राजेंद्र सिंह,नगर पालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शेरसिंह ने स्टाफ के साथ मिलकर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया।ककराला के सभी स्कूलों मदरसों ,वित्तीय संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों मानवाधिकार परिषद,उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय,सहित शिव भोलेधाम ककराला पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया।इस अवसर पर देश की आजादी और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
ककराला के नगर पालिका सभागार में एक शाम शहीदों के नाम आधारित मुशायरे का आयोजन हिंदुस्तान स्कूल की ओर से किया गया।जिसमे स्थानीय शायर सोहराब ककरालवी,राशिद खां,अशरफ अली,मुस्लिम खां,पत्रकार हामिद खां राजपूत ने अपने अपने कलाम ब विचार प्रस्तुत किए।

विज्ञापन एक्सप्रेस