मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान जनपद बदायूं ने आज 76वें गणतंत्र दिवस पर जिला कार्यालय मोहल्ला फरसोरी टोला पर झंडा रोहण किया । इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश सचिव अकील अहमद ने कहा कि इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था , भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक हैं संविधान हमें अपने देश की एकता और गौरव को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है । हम सभी को अपने भारतीय होने पर गर्व करें, अपने देश को और बेहतर बनाने की दिशा ने हमें और काम करने की जरूरत है





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

