5:57 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

संविलियन विद्यालय जगत में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

संविलियन विद्यालय जगत में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सर्वप्रथम देशभक्ति के गगन चुंबी नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया, देश भक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया, मुकेश कुमार सारस्वत स अ द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस की के विषय में विस्तार से बताया गया। बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। ध्वजारोहण इंचार्ज प्रधान अध्यापक इमरान आलम के द्वारा किया गया। विद्यालय में रमेश यादव सहायक अध्यापक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस