2:34 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी अवैध मिट्टी खनन कर रही ट्रेक्टर ट्रोली फंसने से उझानी -नरऊ रोड पर लगा जाम

************************** मिहीलाल नगला व अचौरा से पूरी रात जेसीबी से होता है मिट्टी का अवैध खनन।——-*———————- उझानी बदांयू 26 जनवरी। खनन विभाग व परिवहन विभाग की मिली भगत से उझानी क्षेत्र के गांव नरऊ में सडक किनारे एक भवन पर हो रहे मिट्टी के भराव के चलते आज सुबह एक मिट्टी भरे ट्रेक्टर ट्राली के उलटने से 30 मिनट जाम लग गया। इससे स्कूल आने वाले छात्रों सहित बाइक सवारों की लाईन लग गई। जेसीबी से मिट्टी समतल करा कर रास्ता चालू कराया गया। तव राहगीरों सहित बाइक सवार निकल सके। नरऊ निवासी ग्रामीणों का कहना है कि उझानी नरऊ की सडक किनारे एक भवन का निर्माण हो रहा है। भराव को मिट्टी अचौरा व मिहीलाल नगला से पूरी रात दर्जनों ट्रेक्टर ट्रोली व तीन जेसीबी से पूरी रात अवैध खनन होता है। खनन करने वाले वाहनों से राहगीरों को दिक्कत होती है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली को परिवहन विभाग व खनन विभाग का आशीर्वाद प्राप्त हे। ग्रामीणों का कहना है तेजगति से ट्रेक्टर ट्राली चलाने वाले चालकों को शिकायत करने को जब टोका जाता है तो वह कहते हैं कि कोतवाली पुलिस, खनन विभाग व यातायात विभाग को सुविधा शुल्क देते हैं। जहां चाहो शिकायत करो। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नरऊ की टूटी फूटी सडक पर मिट्टी गिरने से हल्की बारिश में फिसलन होने से साईकिल,बाइक सवार चुटैल होते हैं। कृपया जिम्मेदारों को आदेशित कर इससे निजात दिलाने का कष्ट करें।—————-*–* राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.