****** उझानी बदांयू 26 जनवरी।
नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजेन्द्र कुमार गोयल के द्वारा ध्वज फहराकर किया गया। तत्पश्चात् स्कूल के छोटे-छोटे विद्यार्थियों द्वारा दी गयी प्रस्तुति ने सबका मन हर्षित कर दिया । स्कूल के अन्य बच्चों ने नृत्य, भाषण, गायन तथा नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुतियों के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । स्कूल के प्रधानाचार्य ने गणतंत्र दिवस के बारे में रोचक तथ्यों से सभी बच्चों को अवगत कराया तथा यह भी बताया कि वीरों के इस बलिदान का हमें सम्मान करना चाहिए तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहते हुए सभी को संविधान के नियमों का अक्षरशः पालन करना चाहिए । कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ ।
इस गौरवमयी क्षण पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, विद्यालयी प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे ।———————–* राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com