7:25 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कछला में नेपाली जेसी युवतियां का दबंगई से रूपये बसूलने का वीडियो वायरल, पुलिस पहुंचने से पहले खिसकीं

।******* कछला बदायूं 25 जनवरी।
कछला क्षेत्र के मुजरिया तिराहे पर गांव मढ़इयां के पास बाहरी व नेपाली जैसी दिखती युवतियों की अनाथ बच्चों के नाम पर वाहनों को रोककर दबंगई से रूपये उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो वायरल होने व लोगों द्वारा कछला चौकी पर सूचना देने से पहुंची पुलिस के आने से पहले युवतियां खिसक ली। बताते हैं कि पांच युवतियां मथुरा बरेली हाइवे पर बीच सड़क पर खड़े होकर चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को रोककर उनसे दो सौ रूपये, सौ रूपये एवं पांच सौ रूपये अनाथ बच्चों को दान में देने के नाम पर जबरन रूपये बसूलने लगीं । कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया । वीडियो में पांच युवतियां जो देखने से नेपाली जैसी प्रतीत हो रहीं है।  एवं जींस व टी शर्ट पहने हुये और फौजी रंग की ड्रेस पहन कर आज दोपहर में मथुरा बरेली हाइवे पर आने जाने बाले बाहनों को रोककर उनसे बसूली करती दिख रहीं हैं। पीड़ित देशपाल शर्मा ने बताया कि वह उझानी से वापस कछला लौट रहे थे तभी बितरोई मोड़ के पास उनकी बाइक को कुछ युवतियों ने रोक लिया। वह उनसे अनाथ बच्चों को दान देने में रूपए की कहने लगीं। पीड़ित ने 50 रूपये देने की बात कही पर सौ रूपये से कम नहीं लेने की उन्होने मांग रखी। जब उसने दो सौ रूपये का नोट दिया तो उन्होंने सभी रूपये रख लिये और कुछ भी वापस नहीं किया। देशपाल के अनुसार वह वाहनों को रोककर सभी के साथ यही रवैया अपना रहीं थी। कुछ लोगों द्वारा रूपये नहीं देने पर उनकी  बाइक की चाबी निकाल कर जबरदस्ती रूपये बसूले गये। मुख्य हाइवे पर यह घटना दो घंटे तक चलती रही जब स्थानीय लोगों को पता चला तो कछला से सनोज, यश, सुभाष मौके पर पहुंचे और उनकी वीडियो बनाने लगे। तो उन्होंने वीडियो बनाने को मना किया। जिसके बाद किसी ने सूचना कछला पुलिस चौकी के प्रभारी योगराज सिंह को दी। उन्होंने सिपाही विकास एवं सतेंद्र को भेजा। जब तक पुलिस पहुंची पांचों युवतियां किसी बाहन में बैठ कर उझानी की तरफ रफूचक्कर हो गई।———————————- संजय कश्यप कछला।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.