23जनवरी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं समस्त व्यापार संगठनों द्वारा पूर्व उपायुक्त बदायूं वर्तमान में संयुक्त आयुक्त कार्यपालक श्री कंचन कुमार गुप्ता का बदायूं आगमन पर पटका पहनाकर कर स्वागत किया
इस अवसर पर कंचन कुमार गुप्ता ने सभी व्यापारी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग के अधिकारी के लिए सदैव तत्पर हैं समय समय पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर व्यापार मंडल के सहयोग से कैंप लगाकर सरकारी योजना का लाभ की जानकारी दी जाएगी
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि व्यापारिक संगठन हमेशा से सहयोग करते आ रहे हैं समय पर अधिकारियों को भी व्यापारी समाज का सहयोग करना चाहिए मानवीय भूल पर विभाग द्वारा विवेकपूर्ण निर्णय लेकर व्यापारियों को राहत प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की आवाज को शासन तक पहुंचाए
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू एवं जिला महामंत्री संजीव आहूजा ने उपायुक्त विजय सोनी,रवि कुमार,संजीव पाठक सहायक उपायुक्त आकांक्षा पांडे,दिव्य प्रकाश,चंद्रशेखर सिंह को पटका पहनाकर कर सम्मानित किया
इस अवसर पर व्यापारी संगठनों के शिवस्वरूप गुप्ता, वीरेंद्र ढींगरा, संजीव आहूजा, मुकेश गुप्ता,जवाहर रस्तोगी, सत्यपाल गुप्ता ,दिनेश वार्ष्णेय, अरविंद गुप्ता , जितेंद्र महाजन,अवधेश गुप्ता , प्रमोद गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

