12:50 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भगवान परुशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेकपुर में गोष्ठी

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन क्षय रोग खोज अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है l इसके तहत आज दिनांक 23 जनवरी 2025 को भगवान परुशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेकपुर बदायूं में जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से छात्रों के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार द्वारा 24 मार्च तक चलने वाले सघन क्षय रोग खोज अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया l संगोष्ठी में टी बी के लक्षण, टी बी की जाँच, उपचार एवं वचाव के बारे में बताया गया l सभी छात्र एवं छात्राओं से अपील की गयी की आपके घर आशा एवं आंगनवाड़ी की टीम पहुंचेगी वह 60 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों, एच आई वी, शुगर, 5 साल के पुराने टी बी के मरीज एवं उनके संपर्क में रहने वाले व्यक्ति, सीने में दर्द, लगातार बुखार रहना, 15 दिन से लगातार खांसी,बलगम में खून आना,वजन कम होना, लगातार पेट ख़राब रहना, एवं गर्दन एवं बगल में गांठ, एवं लगातार थकान रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करके उनकी बलगम की जाँच एवं एक्स रे कराएंगी l अगर किसी में टी बी की बीमारी निकलती है तो उसका मुफ्त में टी बी का इलाज कराएंगी एवं सरकार द्वारा मुफ्त इलाज के साथ साथ अच्छे पोषण युक्त खाने हेतु 1000 रुपये महीने भी डी बी टी के माध्यम से सभी मरीजों के खाते में भारत सरकार भेजेगी l एह धनराशि जितने महीने टी बी की बीमारी का इलाज चलेगा तब तक हर माह मिलता रहेगा l संगोष्ठी में प्रिंसिपल बृजेश कुमार शर्मा, चीफ प्रॉक्टर के एल गुप्ता, संदीप राजपूत, सुदेश सक्सेना उपस्थित रहे l

विज्ञापन एक्सप्रेस