उझानी बदांयू 22 जनवरी। कैप्टन गजराज सिंह इंटर कालेज में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भव्य गेट और सुंदर रंगोली बनाई। गाइड में मां सरस्वती स्काउट में वीर हनुमान टोली आल ओवर चैंपियन रही।
मुख्य अतिथि उप निरीक्षक बलवीर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि युवा हर चुनौती का सामना करने की ताकत रखते हैं और हर कार्य को संभव कर दिखाते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे फिजूल खर्ची और बेईमान से बचें। मितव्ययी बनें, परिश्रम करें। अपने खून पसीने की कमाई का एक अंश राष्ट्र ऊंचा उठाने में भी लगाएं।
विद्यालय प्रबंधक अमरदीप सिंह शाक्य ने कहा कि बच्चों को इतिहास के वीरों महापुरुषों और क्रांतिकारियों की शौर्य गाथा सुनकर उनमें अनोखा साहस भरें, मनोबल बढ़ाएं।
मुख्य अतिथि बलवीर सिंह, अमरदीप सिंह शाक्य और प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
गाइड वर्ग में मां सरस्वती कंपनी प्रथम, जय मां दुर्गा द्वितीय और भारत माता कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट वर्ग में हनुमान टोली प्रथम, महाराणा प्रताप द्वितीय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस टोली तृतीय रही। सम्राट अशोक, चंद्रशेखर आजाद, अवंती बाई, मीराबाई, मदर टेरेसा, जीजाबाई, झांसी की रानी, कंपनी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
शिक्षक राजीव कुमार सिंह, सुशांत कुमार, स्वाति चौहान निर्णायक रहीं।
शिक्षिका आकांक्षा रानी, अनम निशा, कामिनी, सीमा गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
इस मौके पर तेजवीर सिंह, अरविंद कुमार, रश्मि, मनोज कुमार, देव कुमार, निशु गुप्ता, संदीप यादव, सीमा गुप्ता, शीतल चौहान, कामिनी, रजनीश कुमार, भरतदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

