11:15 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया उझानी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण*

।***************कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को दिऐ आवश्यक दिशा-निर्देश ।——————– उझानी बदांयू 22 जनवरी।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा उझानी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया । गार्द कमाण्डर निरीक्षक अपराध नरेश कुमार द्वारा सलामी दी गई। एसएसपी ने कार्यालय,जीडी, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हैल्प डैस्क,साइबर हेल्प डेस्क,सीसीटीएनएकक्ष,फैमिली क्वार्टर,मैस व नवनिर्मित मीटिंग हाल व विवेचना कक्ष का मुआयन। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक,दिवस अधिकारी वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार, सीसीटीएनएस पर कम्प्यूटर आपरेटर राजकुमार, थाना कार्यलेख पर विष्णु सिंह , महिला हेल्प डेस्क पर रिचा यादव सोनम व पूजा एव संतरी पहरा पर मतलूब अली उपस्थित रहे । थाना उझानी पर अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों संजीव कुमार ,विष्णु कुमार को व अन्य कार्यालय स्टाफ को नकद पुरस्कार, देकर सम्मानित किया। महिला बीट मुख्य आरक्षी शशी सिंह पूजा को भी पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी ग्राम चौकीदारों को शीत ऋतु के चलते कम्बल वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान निरीक्षक गोपनीय विजय सिंह,वाचक सतीश कुमार, व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा संबंधित को निम्न आदेश-निर्देश दिये गये।*
मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही कराये जाने व महिला बीट कर्मियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओ को नियमित रुप से जागरुक किया जायें।
महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखो को चेक कर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख करने तथा समस्या के निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के विवरण का स्पष्ट उल्लेख करने एवं लम्बित महिला सम्बन्धी अपराधों में प्रभावी रुप से कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना स्तर पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतापूर्वक गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया जाये। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर लम्बित प्रार्थना पत्रों को समयावधि में निस्तारित किया जाये।
अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र गुण-दोष के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। भूमि-विवाद सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण किया जाये। पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु नियमित रूप से मुख्य बाजार/ भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग / फुट पैट्रोलिंग की जाये।
थाना परिसर की साफ-सफाई व परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने को आदेशित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस