4:20 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ की बैठक का आयोजन कर बनाई संगठन को विस्तार की रणनीति

बदायूं। कैंप कार्यालय पर किया गया उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ की बैठक का आयोजन बैठक में संगठन को विस्तार करने की रणनीति बनाई गई वहां उपस्थित जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायकों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील भी और कहा कि जनपद के हर ब्लॉक में विभाग के अधिकारियों ने कुछ आंगनबाड़ी बहनों को चंगुल में लेकर मॉनिटर की व्यवस्था लागू कर दी है और वो मॉनिटर बहनें अपनी ही आंगनबाड़ी बहनों का उत्पीड़न कर के उनसे धन उगाही करके विभाग के अधिकारियों की जेब भर रही हैं अगर विभाग के अधिकारियों द्वारा मॉनिटर व्यवस्था को खत्म नहीं किया गया तो उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ इसका विरोध करेगा बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता भदौरिया,कोषाध्यक्ष प्रेम लता चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष उझानी गायत्री सागर, राजेश्वरी, आदर्श भारती, ब्लॉक अध्यक्ष कदरचौक विनोद कुमारी,ब्लॉक अध्यक्ष दातागंज गीता सक्सेना,ब्लॉक अध्यक्ष जगत सरिता श्रीवास्तव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमारी, ब्लाक सचिव सीता राठौर ,सदस्य कमला सुधा महारानी बेबी सिंह आदि दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस