9:01 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

थाना कोतवाली साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही

*शिकायतकर्ता विनोद कुमार गुप्ता निवासी रजी चौक थाना कोतवाली जनपद बदायूँ मो0नं0 8077144116 के साथ कुल 25000/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 25,000/- रुपये की धनराशि तत्काल होल्ड लगवाया गया।*

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता विनोद कुमार गुप्ता के साथ दिनांक 20/05/2024 को ऑनलाइन फ्रॉड हुआ जिसमें आवेदक/शिकायतकर्ता के साथ 25,000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी शिकायत आवेदक/शिकायतकर्ता विनोद कुमार गुप्ता उपरोक्त द्वारा उसी दिन साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ पर दर्ज करायी गयी थी, जिसके संबंध में थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 25000/- रुपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त दिनाँक 21.01.2025 को उक्त साइबर फ्रॉड की कुल धनराशि 25000/- शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित करा दी गयी है।

> अपील:- *किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/* पर शिकायत दर्ज करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस