। ******
उझानी बदांयू 20 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला बोर्ड के कैप्टन गजराज सिंह इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। जंगलों, पहाड़ों, प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई।
प्रबंधक अमरदीप सिंह शाक्य ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं को देशभक्ति और जीवन जीने की कला सिखाती है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा पुरुषार्थ से असीमित शक्तियां अर्जित कर राष्ट्रहित में लगाएं और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें।
पहले दिन स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, ध्वजशिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना के अलावा कम से कम साधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने के तौर-तरीकों की ट्रेनिंग दी गई।
राष्ट्रध्वज बांधना और फहराना, सैल्यूट करना, तालियां व सिटी के संकेतों का प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, तेजवीर सिंह, अरविंद कुमार, आकांक्षा रानी, निशा, शीतल चौहान, रश्मि, मनोज कुमार, देव कुमार, नीशु गुप्ता, संदीप यादव, अमन निशा, सीमा गुप्ता, स्वाति चौहान, कामिनी, रजनीश कुमार, सुशांत कुमार, भरतदीप सिंह आदि मौजूद रहे।—————– राजेश वार्ष्णेय एमके



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

