12:30 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

शिक्षित बेटी दो घरों को संवारती है : रीता सिंह

नेहरू मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूँ की तृतीय छात्रा इकाई द्वारा, कार्य स्थल नगला शर्की में तृतीय एकदिवसीय शिविरआयोजित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा शाक्य के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने कार्य स्थल नगला शर्की में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाया।
जिसके अंतर्गत स्वयंसेविकाओं ने ग्राम नगला शर्की में एक रैली निकाली जिसमें दहेज प्रथा तथा बाल विवाह से संबंधित स्लोगन बोले और गाँव वालों को उसके दोषों के बारे में बताया।

बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्रीमती रीता सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मतलब है कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हर लड़की सुरक्षित और शिक्षित हो। क्योंकि हर बेटी को पढ़ने का अवसर मिलेगा तभी वह अपने सपनों को साकार कर सकेगी ।

कर्यक्रम अधिकारी डॉ शिखा शाक्य ने कहा कि बेटी एक कुल की नहीं बल्कि दो कुल की जान होती है। बेटी को शिक्षित करके आप पूरे समाज को शिक्षित करने का काम करते हैं।

इस अवसर पर गरिमा सिंह, गुंजन, अमन इक़बाल, रिया, कांची, शिवांगी पटेल, अर्शी, सरिता, सेजल सरीन, प्रियांशी पांडे, बबीता, अंशिका शाक्य आदि स्वयं सेविकाओं का विषेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीयगान के साथ सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस