9:00 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएम कालेज की स्वयं सेविकाओं ने चलाया मताधिकार जागरूकता अभियान

।****** उझानी बदांयू 20 जनवरी। आज अयोध्या प्रसाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत तृतीय एक दिवसीय शिविर का अयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने अपने चयनित ग्राम में मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर तथा रेली निकाल कर नारों के मध्यम से ग्राम वासियों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया।
बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के उपप्राचार्य शिशुपाल सिंह ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मत का उपयोग बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए । क्योंकि हमारे मतदान से ही इस देश का तथा हम सभी का भविष्य तय होता है। इस अवसर पर डॉ त्रिवेंद्र सिंह, डॉ सुचि गुप्ता, डॉक्टर जितेंद्र सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस