6:46 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर

आज दिनांक 20/01/2025 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं में प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर के तीसरे दिन सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और यह बताया गया कि सड़क सुरक्षा हमारे लिए क्यों जरूरी है एवं वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा से संबंधित क्या-क्या चुनौतियां हैं। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने भी सड़क एवं यातायात से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किये । राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को रोक कर उनसे वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की और सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को भी बताया। इस अवसर पर अधिकारी डॉ अनीता सिंह और डॉ प्रीति वर्मा ने स्वयं सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया और स्वयं सेविकाओं को भी सड़क हादसों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वयं भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस