कछला बदायूं 19 जनवरी।
मथुरा बरेली मुख्य मार्ग पर बितरोई तिराहे के पास एक स्विफ्ट कार व बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना मूसाझाग के गांव सुल्तानपुर निवासी सुनील पुत्र गोपीचंद कासगंज की तरफ से अपने घर वापस जा रहे थे बितरोई मोड़ पर कार व बाइक में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार सुनील घायल हो गये। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के कांस्टेबल गौरव यादव व चेतन कुमार ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा । घायल को उझानी से राजकीय मेडीकल कालेज रेफर कर दिया गया है। वहीं कार सवार अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया—————– संजय कश्यप कछला
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

