6:36 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

किसी के काम आए उसे इंसान कहते हैं:प्रश्रय आर्य

बिल्सी तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! सर्वप्रथम सामूहिक यज्ञ किया गया जिसे पंडित प्रश्नय आर्य ने संपादित कराया !यज्ञोपरोन्त उन्होंने कहा ” मनुष्य वही है जो अपने सुख से पहले दूसरे के सुख का ध्यान रखता है । खुद खाने से पहले दूसरे को खिलाता है । अपने लिए ही जीना तो पशुपना है ! ठंड की ऋतु ह यदि हम किसी गरीब को मदद करते हैं ठंड से कंपकपांते को एक रजाई दे देते हैं तो समझना हम मनुष्य हैं ! उन्होंने गीत गाया “किसी के काम जो आए उसे इंसान कहते हैं , पराया दर्द अपनाए उसे इंसान कहते हैं ! इस अवसर पर मास्टर साहब सिंह , राकेश शाक्य ,श्रीमती संतोष कुमारी सुखवीर सिंह पंजाव सिंह विचित्रपालसिंह आदि मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस