5:09 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में नवोदय की प्रवेश परीक्षा में 184 बच्चे रहे गैरहाजिर

बिल्सी में नवोदय की प्रवेश परीक्षा में 184 बच्चे रहे गैरहाजिर

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित एनए इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आज शनिवार को जवाहर नवोदय प्रवेश चयन परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। तहसील क्षेत्र के एक मात्र परीक्षी केंद्र को बनाया गया था। जिसमें अंबियापुर एवं इस्लामनगर ब्लॉक के 603 बच्चों को इस परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें से 184 बच्चे गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्र पर तैनात किए गए बीईओ अंबियापुर गौतम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परीक्षा केंद्र पर सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा कराई गई। जिसमें अंबियापुर ब्लाक के 294 और इस्लामनगर के 309 बच्चों के लिए शामिल होना था। जिसमें अंबियापुर के 115 और इस्लामनगर के 69 बच्चे परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इसको सफल बनाने में प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, केंद्रीय पर्यवेक्षक संजीव यादव एवं नीलेश कुमार, गजेंद्र शर्मा, विकास शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस