11:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पिंडौल गांव में सुनाई राजा परीक्षित के उद्धार की कथा

पिंडौल गांव में सुनाई राजा परीक्षित के उद्धार की कथा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडौल शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक गौरव देव शर्मा ने राजा परीक्षित प्रसंग को बड़े मार्मिक ढंग से सुनाया। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित पर कलियुग का प्रभाव पड़ा और उन्होंने शमीक ऋषि के गले में मरा हुआ सांप डाल दिया था। इस घटना के बाद ऋषि के पुत्र श्रृंगी ऋषि ने राजा परीक्षित को श्राप दिया कि इस सांप का वंशज तक्षक सातवें दिन परीक्षित को काट लेगा तब शमीक ऋषि ने अपने शिष्य गोमुख को बुलाकर राजा परीक्षित के यहां भेजा और कहां राजा परीक्षित से कहना कि आप अपनी मुक्ति का मार्ग ढूंढ ले सातवें दिन तुम्हें तक्षक नाम का सांप काट लेगा। इधर जैसे ही राजा परीक्षित ने अपना मुकुट उतार कर रखा वैसे ही उन्हें ध्यान आया कि मैंने क्या कर दिया। मैंने एक ऋषि का अपमान कर दिया यह सब सोच ही रहे थे तभी गोमुख वहां पर आ जाते हैं और राजा से कहते हैं हे राजन तुम अपनी मुक्ति का मार्ग ढूंढ लो तुम्हें दक्ष नाम का सांप सातवें दिन काट लेगा। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, अर्पित सक्सेना, अजय सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव तिवारी, पप्पू तिवारी, कुलदीप तिवारी, अनिल तिवारी, शिशुपाल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, ओमपाल गुप्ता, रामबहादुर तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस