बिल्सी में साढ़े 12 हजार ग्रामीणों को वितरित की गई घरौनी
बिल्सी। तहसील सभागार में आज शनिवार को करीब साढ़े 12 हजार ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया गया। यहां ग्रामीणों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घरौनी वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया कि पीएम ने प्रदेश के गांवों में तैयार की गई घरौनियों का बटन दबाकर डिजिटल वितरण किया। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के करीब 60 ग्रामीणों को तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में बुलाकर घरौनी का वितरण किया गया। बाकी लोगों को उनके क्षेत्र के लेखपाल ने संबंधित ग्रामीण को उनके घर जाकर घरौनी को उपलब्ध कराया। जिन लोगों को अभी घरौनी प्राप्त नहीं हुई है, उन्हे अगले चरण वितरण किया जाएगा। उन्होनें बताया कि ये है घरौनी गांवों में आबादी क्षेत्र में जो मकान बने हुए है, उनका कोई अभिलेख अभी तक तैयार नहीं है। घरौनी योजना के माध्यम से उनका डाटा तैयार किया गया है और अभिलेख के रूप में गांव के लोगों को यह सुविधा मिलेगी। घरौनी उपलब्ध होने पर यह एक तरह का मकान की रजिस्ट्री के रूप में काम करेगी। घरौनी लोगों को बैंक से ऋण इत्यादि लेने में भी मदद करेगी। इस मौके पर भाजपा नेता नवनीत शाक्य, ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, अमित मिश्रा, गगन राठी, पीयूष शाक्य, एसडीएम रिपुदमन सिंह, तहसीलदार राहुल गुप्ता, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, बीडीओ अंबियापुर सतीश चंद्र सैनी, प्रदीप सक्सेना, हरिओम सिंह, विनोद कुमार, सूरज भारती, राजेंद्र कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

