*बदायूं /सखानू /18 जनवरी 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रांतीय आवाहन पर ब्लॉक जगत के नगर सखानू में जय बापू ,जय भीम, जय संविधान ,कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि 17 दिसंबर 2024 को भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह की टिप्पणी संसद में की गई जिसमें कि जाति भेदभाव के खिलाफ अंबेडकर के प्रयासों का हनन हुआ और निश्चित रूप से करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का मजाक भी उड़ाया गया जो अंबेडकर को पूजते हैं, उन्होंने कहा संविधान सभा की उत्पत्ति 6 दिसंबर 1946 को हुई थी और 26 जनवरी 1950 को संविधान अपनाया गया था ।19 नवंबर 1939 को महात्मा गांधी के बयान के बाद संविधान निर्माण की नींव रखी गई थी। गांधी जी ने जन भावनाओं को दर्शाने वाले स्वदेशी संविधान की आवश्यकता को पहचाना और संविधान को सुचारू रूप से अपनाने में अंबेडकर की प्रशंसा बापू गांधी ने की, और यही संविधान कांग्रेस का भी सिद्धांत बना ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि भाजपा 2014 से लगातार संविधान पर हमला कर अंबेडकर के बने हुए संविधान का विरोध कर रही है और 2024 के चुनाव में 400 सीट मिलने पर संविधान बदलने की भी धमकी दी परंतु जनता ने उनको इतनी ताकत ही नहीं दी वह संविधान बदल पाए संविधान बचाओ कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कासिम अंसारी ने सभी आगुंतको का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम मजबूती के साथ कांग्रेस के साथ खड़े हुए हैं ।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के नगर पंचायत प्रत्याशी रहे शफीक अहमद ने किया । इस अवसर पर वाजिद अली ,अफसर अली, नासिर हुसैन सरफराज ,शाहिद हुसैन, राजेश्वर सर्वेश गुप्ता ,तालिब मियां, अच्छे मियां, साहिल, राजा ,आसिफ हुसैन प्रेमपाल, देवेंद्र कुमार, रजनीश सिंह ,आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

