बदायूं शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ के कार्यालय पत्रांकः शि०नि० (बे०) / 50325-496/ 2024-25 दिनांकः 15 जनवरी, 2025 के द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं शीतलहर के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन जनपद में संचालित समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-8 तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये दिनांकः 17.01.2025 का अवकाश रहेगा।
उक्त अवधि में शिक्षक / शिक्षिका / शिक्षामित्र / अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं अन्य प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगें।
उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
(वीरेन्द्र कुमार सिंह) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

