5:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मोहल्ला नई सराय पुलिस चौकी स्थित प्राचीन श्री राधा माधव मंदिर में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई और रजी चौक, सुभाष चौक व मोहल्ला पटियाली सराय होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक श्याम सुंदर शिवराम जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
इस अवसर पर महंतरवीन्द्रकुमारमिश्रा, केशव शर्मा, महेन्द्र गुप्ता, अंकित साहू, सन्नी गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुरेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मधुर शर्मा आदि की उपस्थिति रही।
आयोजक शुभम अग्रवाल ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया एवं सात दिवसीय संगीतमय श्री मद भागवत कथा में प्रतिदिन आने का सभी से आग्रह किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस