1:22 pm Saturday , 7 June 2025
BREAKING NEWS

भूमि में संस्कार ग्रहण करने की होती है विलक्षण शक्ति : सचिन

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन, 30 जनवरी से होगा गायत्री महायज्ञ यज्ञ

बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम बेहटा जवी के समीपवर्ती गांव मुखा नगला ग्राम में युग ऋषि वेद मूर्ति तपोनिष्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में युग की वर्तमान समस्याओं के निराकरण एवं सूक्ष्म जगत के परिशोधन हेतु विश्व शांति की कामना से 30 जनवरी से 02 फरवरी 2025 तक होने जा रहे नारी सशक्तिकरण राष्ट्र जागरण एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का यज्ञ के साथ भूमि पूजन हुआ।
जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा, सुखपाल शर्मा, भगवान सिंह ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव, शिवंवदा सिंह, संगीता रानी ने वेदमंत्रोच्चारण कर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया।
सचिन देव ने कहा कि भूमि में संस्कार ग्रहण करने की विलक्षण शक्ति होती है। आश्रमों और देवालयों के मनोरम एवं मरघटों की भूमि के भीभत्स संस्कार होते हैं। भूमि में बीज ही नहीं, संस्कार भी उपजते हैं।
मुख्य यजमान अमित पाल सिंह, शैलेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, मुकेश कुमार ने पूजन कराया। उपाचार्य अजय उपाध्याय और राजेश कुमार रहे। इस मौके पर महेश पाल सिंह, उमेश पाल, दिनेश सिंह, अनोज कुमार, नितिन कुमार, अर्पित सिंह, प्रदीप सिंह, आशीष कुमार, रमन कुमार, रज्जन सेठ, सोहनलाल उपाध्याय, जमुना प्रसाद, पप्पू, मनोज, प्रेमपाल, राकेश, ओम प्रकाश, वीरपाल, कुंवरगांव गायत्री शक्तिपीठ से भगवान सिंह, रामपाल, बिजेन्द्र, मंगल विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!