3:29 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

दान दया सेवा साधना का पर्व है मकर संक्रांति : डी पी यादव

मकर संक्रांति

बिल्सी यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा आर्य नंदिर में मकर संक्रांति का परभर 16 के साथ मनाया गया ! इस अवसर पर जरूरतमंद कमजोर वर्ग के लोगों को कंबल तथा गर्म वस्त्र वितरित किए गए ! सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में हुए इस अनुष्ठान में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डी पी यादव ने कंबल वितरणकिया तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चों को गर्म वस्त्र अपने हाथों से दिए ! उन्होंने कहा “मकर संक्रांति का पर्व दान दया सेवा साधना का पर्व है ! इस पर्व पर सभी को कुछ ना कुछ परोपकार का कार्य जरूर करना चाहिए ! व्यक्ति को सेवा साधना व दान ही महान बनाता है ! बिल्सी के समाजसेवी नीरज माहेश्वरी ज्वेलर्स ने 70 बच्चों को गर्म वस्त्र दिए ! लगभग 100 से अधिक लोगों को कंबल का वितरण किया गया ! सैकड़ो लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया ! कार्यक्रम में बद्री प्रसाद आर्य ‘ प्रश्रय आर्य, गौरव उपाध्याय ‘ नेमपाल आर्य , किशन पाल आर्य ‘ विश्वजीत पाल , हरपाल सिंह गोपाल उपाध्याय ,जयप्रकाश मिस्त्री,सुखबीर सिंह , साहब सिंह, महिपाल सिंह प्रधान , श्रीमती संतोष कुमारी मोना रानी, तृप्ति शास्त्री , ईशा आर्य आदि मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस