2:15 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर पौष पूर्णिमा पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

यज्ञ से होता है, वातावरण शुद्ध

बदायूं : बहेड़ी मोड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर पौष पूर्णिमा पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हुआ। लोककल्याणार्थ यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की गईं। भव्य आरती की गई।
गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव और जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। मन, वाणी और अंतःकरण भी पवित्र हो जाता है।
मुख्य यजमान आर्येंद्र सिंह और उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने शक्ति कलश पूजन, जगदंबा सहाय ने गुरु पूजन और योगेश पाल सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, गोपाल ने दीप पूजन किया।
पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में आत्मीय परिजनों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद मां गायत्री की भव्य आरती की। प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर कल्पना मिश्रा, माया सक्सेना, ममता शर्मा, सुजाता माहेश्वरी, राजेश्वरी, प्रज्ञा, प्रेमवती, डा.सोहनपाल, रामचंद्र प्रजापति, सुरेंद्र नाथ शर्मा, सुखपाल शर्मा, मदनलाल झा, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.