9:19 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कछला के चंदनपुर व ढकनगला का सीमा विवाद- आज भी जारी है सीमांकन

कछला बदायूं 12 जनवरी। कछला
कोतवाली क्षेत्र के गांव चन्दनपुर और ढकनगला में कटरी की जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को राजस्व निरीक्षक राजेश शर्मा की अगुवाई में सीमांकन का कार्य जारी रहा। इससे पूर्व पांच बार अलग अलग राजस्व टीम गठित कर पैमाइश की जा चुकी है। परन्तु हर बार सीमांकन आरोप के घेरे में ही रहती है। जिसके कारण पिछले काफी समय से चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुन गठित टीम में चन्द्र प्रकाश और ऋषि कांत लेखपाल ने पैमाइश का कार्य जारी रखा । इस दौरान दोनों गांव के लेखपाल शिवकुमार और रमेश चन्द्र भी मौके पर मौजूद रहे। ढकनगला के ग्रामीण चकबंदी लेखपाल ऋषि कांत की भूमिका को संदेह के घेरे में मानते हुये उन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने और गलत पैमाइश का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों ने लेखपाल पर गलत दिशा में जाने और गलत निशान लगा कर सीमांकन को पूरी तरह पलटने का आरोप लगाया है। बाबजूद इसके पैमाइश जारी रही और बाकी पैमाइश अगले दिन की जायेगी—————–*** संजय कश्यप,कछला रिपोर्टर।

विज्ञापन एक्सप्रेस