10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

श्री प्रमेन्द्र सिंह पटेल एवं उनकी पत्नी कामनी सिंह पटेल द्वारा लिया गया देहदान का संकल्प

राजकीय मेडिकल कालेज,बदायूँ के एनाटमी विभाग में श्री प्रमेन्द्र सिंह पटेल, आयु 58 वर्ष पुत्र श्री लेघराज एवं उनकी पत्नी कामनी सिंह पटेल आयु 51 वर्ष, ग्राम 2/4 ऑफिसर कालोनी,डाइट कैम्पस,बदायूँ द्वारा योग गुरू श्री गिरधारी सिंह राठौर से प्रेरित होकर देहदान का संकल्प लिया गया।
* एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 मुकत्याज हुसैन एवं श्री प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन /बॉडी इन्जेक्टर द्वारा पंजीकरण कराया गया साथ ही संकल्प पत्र भी भराया गया।
* प्रधानाचार्य डा0 अरूण कुमार द्वारा देहदानी श्री प्रमेन्द्र सिंह पटेल एवं उनकी पत्नी कामनी सिंह पटेल को देहदान के संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
* इस अवसर पर डा0 एस0 के0 मिश्रा, डा0 अर्जित गंगवार, डा0 पारूल सक्सेना, डा0 मयंक त्यागी, श्री पुष्पेन्द्र पाल,श्री टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता एवं श्री अशोक कुमार उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस