10:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में भक्तों ने कराया मां का जागरण, बांटा प्रसाद

बिल्सी में भक्तों ने कराया मां का जागरण, बांटा प्रसाद

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में बीती रविवार की रात माता रानी के भक्तों ने मां भगवती का विशाल जागरण कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां की आराधना की। इस जागरण में भक्तों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना की और उनकी महिमा का गुणगान किया। नगर के खुशिया एंड पार्टी के कलाकार द्वारा यहां सबसे पहले मां का सुंदर दरबार को सजाया। उसके बाद माता रानी की जोत को प्रज्ज्वत किया गया। इसके गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने मां भगवती की भक्ति गीतों का गायन कर नृत्य किया। बीच-बीच में कलाकारों ने भगवान, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, शंकर-पार्वती, गणेश, मां काली की झांकियों को पेश किया। इसके अलावा जागरण में विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह मां भगवती की आरती कर चना-हलवा का भोग लगाया गया। बाद में भक्तों ने मां भगवती के प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर किरन देवी, कांती देवी, कुलदीप सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना, सानिला सक्सेना, पि्रयका, ईशा, कनिका, विधि, विधान सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस