10:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बुजुर्गों के आशीर्वाद लेने से ही होता है जीवन सफल-ममता शाक्य

बुजुर्गों के आशीर्वाद लेने से ही होता है जीवन सफल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पहुंच कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने यहां रह रहे सभी वृध्दों को फल एवं मिठाई का वितरण कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका बारीकी से हालचाल भी जाना। ममता शाक्य ने कहा बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म होता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने बुजुर्गों की सेवा जरुर करनी चाहिए। उनकी सेवा करने से मन को काफी शांति मिलेगी। साथ ही उनके आशीर्वाद से लोगों का जीवन भी सफल बनेगा। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, भगवान दास सागर, गजेंद्र सिंह तोमर, हरिओम शाक्य, अभिषेक वार्ष्णेय, मुकेश चंद्र मौर्य, पीडी सिंह, राकेश शाक्य, शिव गौड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस