भवन मंदिर में भक्तों ने कराया भंडारा, प्रसाद को उमड़ी भीड़
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में आज रविवार को माता रानी देवी के भक्तों द्वारा यहां एक भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारा शुरु किया गया। प्रसाद पाने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में पंहुचकर लोगों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। भक्त बताते है कि यहां ज्वाला देवी समेत कई देवियों का प्राचीन मंदिर है, जिनकी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति मां के दरबार सच्ची श्रध्दा के साथ अपनी मनोकामना लेकर आता है, माता रानी उसकी मनोकामना को पूर्ण करती है। इसको सफल बनाने में कुलदीप सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, सानिला सक्सेना, विनय कुमार सक्सेना, सुनील माहेश्वरी, सुरेश चंद्रस सचिन कुमार, संदीप कुमार आदि भक्तों का सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

