10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शीत लहर से बचाव हेतु जागरूक किया

बदायूं बीएल वर्मा केन्द्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा डायट आडिटोरियम बदायूँ में निर्बल एवं कमजोर व्यक्तियो को शीत लहर से बचाव हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम का जिला मजिस्ट्रेट बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के साथ दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम मे निर्बल एवं कमजोर व्यक्तियो को शीत लहर से बचाव हेतु कम्बल वितरित किये गये तथा शीत लहर से बचाव हेतु जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम मे जनपद के संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस