1:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बांस बरोलिया आश्रम मे बनेगा नया कक्ष, हुआ भूमि पूजन

बांस बरोलिया आश्रम मे बनेगा नया कक्ष, हुआ भूमि पूजन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम में शीघ्र एक नए कक्ष का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर नगर के एनए इंटर कालेज के प्रबंधक एवं प्रमुख गल्ला व्यवसायी मनीष पांल वाष्र्णेय ने जिसके लिए भूमि पूजन किया। गांव के पंडित सपू नारायण शर्मा द्वारा यहां पूर्ण विधि विधान के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। मनीष पाल ने बताया कि उन्होंने वृद्ध आश्रम में एक कक्ष का निर्माण करने का निर्णय लिया है। उनका यह निर्णय वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण प्रदान करने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि इस कक्ष के निर्माण के बाद वृद्धजनों को बेहतर ढंग से रहने का अवसर मिलेगा। इसके निर्माण पर आने वाले खर्च में वह स्वयं व्यय करेगें। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, शिव गौड़, रामकिशोर शर्मा, पन्नालाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस