भक्तों ने किया महाकाल का भव्य श्रृंगार, बांटा प्रसाद
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर में बीती बुधवार की रात नववर्ष के उपलक्ष्य में नगर की बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। बाद में बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। बाबा महाकाल के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए नगर के लोगों का ताता लगा रहा। इससे पहले मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि भक्त मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

