12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा वर्दी पर स्टार लगाकर उत्साहवर्धन किया

जनपद बदायूँ पुलिस लाइन परिवहन शाखा में तैनात उ0नि0 श्री रामविलास पांडेय को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति,अपराध शाखा में तैनात उ0नि0 वेदपाल सिंह को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति तथा थाना फैजगंज बेहटा पर तैनात हे0का0 हरिदत्त सैनी को उ0नि0 के पद पर प्रोन्नति प्राप्त होने पर आज दिनांक 01-01-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में वर्दी पर स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी, इसके साथ ही नए दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0 के0 सरोज तथा क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्री संजीव कुमार व अन्य पुलिस अधि0गण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस