9:35 am Monday , 26 May 2025
BREAKING NEWS

उझानी प्राथमिक , सिविलियन विद्यालय के छात्र छात्राओं ने किया केबीके का भ्रमण

***// उझानी बदांयू 11 दिसंबर।। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण का आयोजन कृषि विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र उझानी में किया गया, जिसमें विकास क्षेत्र उझानी के संविलयन और उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत शीर्ष सौ छात्र छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किए जा रहे विभिन्न अनुसंधानों और उन्नत फसलों के विषय में अवगत कराया गया।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एस पी सिंह ने विभिन्न कृषि यंत्र, वर्मी कंपोस्ट, औषधीय और सुगंधित पौधों, डॉक्टर मनीष कुमार सिंह जी ने पॉली हाउस, मातृ वृक्ष, डॉक्टर रोशन कुमार सिंह ने कुक्कुट पालन एवं डॉक्टर निधि सचान ने कृषि उत्पादों के परिष्करण के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की इसके अतिरिक्त कृषि के क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य के विषय में जानकारी प्रदान की गयी, विज्ञान एआरपी आमिर फारूक द्वारा हरित क्रांति के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एआरपी राजवीर सिंह, राजेश, यशोधर शर्मा, वेद प्रकाश, अजब सिंह, शिव कुमार सिंह, सिंधु पाठक, सुनीता वर्मा, शमशाद हुसैन, संतोष कुमार, शैलेन्द्र सागर, सुनीता असवाल, सरिता मल्होत्रा इत्यादि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!