12:52 pm Friday , 23 May 2025
BREAKING NEWS

उझानी गायब ई-रिक्शा परिचितों ने खोजा,चोर भागने में कामयाब

उझानी बदांयू 20 सितंबर। 18 सितंबर की रात 8 बजे बरी बाईपास पर पुलिस सहायता केंद्र के पास से गांव बरामालदेव निवासी नन्हे पाल पुत्र ब्रजलाल का ई-रिक्शा उसके परिचितों ने बाबूजी कल्याण सिंह चौक से पकड़ लिया। वही चोर ई-रिक्शा छोड भागने में कामयाब रहे। बताते हैं कि बीती रात बरामालदेव के कुछ लोगों ने बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर नन्हे का ई-रिक्शा देखकर उसे फोन किया। वह जब तक आ नहीं पाया चोरों ने लोगों को नन्हे से बात करते सुन लिया होगा। तभी वह ई-रिक्शा छोड भाग गये, लोगों ने काफी दूर तक चोरों का पीछा भी किया मगर वह हत्थे नहीं चढ़े। नन्हे ने ई-रिक्शा मिलने पर राहत की सांस ली है।