6:08 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

Badaun Express

शोभायात्रा निकालकर की मंदिर स्थापित की गई देव प्रतिमाएं

शोभायात्रा निकालकर की मंदिर स्थापित की गई देव प्रतिमाएं महिलाओं ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमय किया बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर पर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। गांव के लोगों ने देव प्रतिमाओं के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसका जगह-जगह गांव की गलियों में लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वाग्त किया। शोभायात्रा में गांव की महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए आग चल रही थी। जिससे यहां का माहौल पूरी तरह के भक्तिमय में हो गया। भक्तों ने बयाया कि पिछले उक्त मंदिर का जीर्णोधार कराया गया। जिसके बाद आज रविवार को मंदिर में भगवान राधा- कृष्ण, राम दरबार, संतोषी माता, शिव परिवार, दुर्गा मां आदि देव प्रतिमाओं‍ की विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई। शोभायात्रा में देव प्रतिमाओं को रथ पर सवार कर गांव के मुख्य मार्गो से घुमाया गया। भक्ति में झूमती गाती महिलाओं के साथ शोभायात्रा मैंन चौराहा, शनि देव मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, होलिका देवी मंदिर, रामलीला ग्राउंड, राधा कृष्ण मंदिर, रायसती मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर होते हुए ठाकुरद्वारा मंजिर पर जाकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें मुख्य यजमानों में कपिल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुमित गुप्ता, अतुल गुप्ता, शिवम गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता की मौजूदगी में पुरोहित रजत शर्मा ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। इस मौके पर गांव के काफी लोग मौजूद रहे।

Read More »

पाप और अत्याचार बढ़ने पर पृथ्वी पर अवतार लेते है श्रीहरि

पाप और अत्याचार बढ़ने पर पृथ्वी पर अवतार लेते है श्रीहरि बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी में ग्राम देवता मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के छठें दिन भगवान श्री कृष्ण जन्म की कथा अनमोल रतन शास्त्री के मुखारबिंद से सुनाई गई। उन्होनें कहा कि श्रीमद भागवत सुनने का लाभ भी कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने और मरने की कला सिखाती है। मनुष्य को जीवन परमात्मा ने दिया है, लेकिन जीवन जीने की कला हमें सत्संग से प्राप्त होती है। सत्संग का मनुष्य के जीवन में बड़ा महत्व है। कथावाचक ने कहा कि भगवान भक्तों के वश में हैं। भगवान हमेशा अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब जब धरती पर पाप एवं अनाचार बढ़ता है, तब.तब भगवान श्रीहरि धरा पर किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों के संकट को हरते हैं। उन्होंने कहा कि जब कंस के पापों का घड़ा भर गया तब भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लेकर कंस का अंत किया और लोगों को पापी राजा से मुक्ति दिलाई। कथा के दौरान कथा व्यास ने अनेक भक्तिपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि कलयुग में दुख के तीन कारण हैं, समय, कर्म और स्वभाव। उन्होंने कहा कि स्वभाव से जो दुखी है वो कभी सुखी नहीं हो सकता। जिस घर में अनीति से धन कमाया जाता है उस परिवार में कभी एकता नहीं रहती। वहां हमेशा बैर बना रहता है। इस मौके पर ओमसिंह पुजारी, प्रमोद कुमार, आराम सिंह, पानसिंह, उदय सिहं, देवसिंह, राजाराम, गेंदनलाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों सामाजिक कर्तव्यों के प्रति गांव वालों को किया जागरूक

उझानी बदांयू 9 फरवरी। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत चौथे दिवस,कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर महेश पाल सिंह यादव व डॉक्टर शिल्पी पांडे के नेत्रत्व में स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने अपने चयनित ग्राम गंगोरा व सरोरा मे दीवार लेखन अभियान चलाकर तथा …

Read More »

नगर के साईं विहार कॉलोनी स्थित संकट हरण साईं धाम मंदिर की प्रतिमा स्थापना के 17 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन 13 फरवरी गुरुवार को महाप्रसाद के बाद होगा

बिसौली। नगर के साईं विहार कॉलोनी स्थित संकट हरण साईं धाम मंदिर की प्रतिमा स्थापना के 17 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन 13 फरवरी गुरुवार को महाप्रसाद के बाद होगा। रविवार को संकट हरण साईं धाम मंदिर के 17 वें वार्षिकोत्सव पर नगर में साईं बाबा की विशाल शोभायात्रा व …

Read More »

उझानी में बढ़ा आवारा गौवंशीय पशुओं का आतंक, महिला घायल

उझानी बदांयू 9 फरवरी। शहर के हर मार्ग गली और मोहल्लों में आवारा पशुओं के झुंड नजर आ रहे हैं। बीच रास्ते पर पशुओं के रहने से वाहन चालक भी परेशान नजर आते हैं। गली और मोहल्लों में बिचरते आवारा सांड लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। मगर …

Read More »

पति की मौत के तीन महीने बाद महिला ने की आत्महत्या

मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कुंवर गांव । नगर कुंवर गांव में वार्ड नम्बर 4 में रहने वाली एक 45 वर्षिय एक महिला ने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।उसका शव शनिवार …

Read More »

दिसौलीगंज स्थित शिव मंदिर पर रामचरित मानस अखंड पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज स्थित शिव मंदिर पर रामचरित मानस अखंड पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिसौली गंज साप्ताहिक बाजार स्थित शिव मंदिर पर अखंड रामायण के समापन के बाद हुए विशाल …

Read More »

बदांयू के कादर चौक में दलित नाबालिग से दुष्कर्म, पास्को एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज।

उझानी बदांयू 9 फरवरी। बदांयू के थाना कादर चौक में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया। बीती रात घर में अकेली एक दलित नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी लवलेश के खिलाफ पुलिस ने पास्को व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत उसकी तलाश में दबिशे दी। वही बालिका को चिकित्सीय …

Read More »

*भागवत कथा सुनने से मिलती है सुख-समृद्धि – गिरेन्द्र सांवरिया।

* उझानी बदांयू 9 फरवरी। नगर के मोहल्ला गद्दी टौला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बोलते हुए गिरेन्द्र सांवरिया ने कहा कि कथा सुनने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इससे पहले श्री भागवत कथा का शुभारंभ भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया ने व्यासपीठ का पूजन कर किया। …

Read More »

नेहरू मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूँ की तृतीय छात्रा इकाई द्वारा, कार्य स्थल नगला शर्की में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस

आज दिनांक 09/02/2025 को नेहरू मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूँ की तृतीय छात्रा इकाई द्वारा, कार्य स्थल नगला शर्की में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस था। आज कौशल विकास के अंतर्गत छात्राओं को अनुउपयोगी वस्तुओं से उपगोगी वस्तुएँ बनाने के बारे में बताया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि …

Read More »