मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुंवर गांव । नगर कुंवर गांव में वार्ड नम्बर 4 में रहने वाली एक 45 वर्षिय एक महिला ने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।उसका शव शनिवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला ।जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने पुलिस को सूचना दी वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार
शनिवार सुबह वार्ड नम्बर 4 निवासी अमरजीत की पत्नी शकुंतला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया शकुन्तला का मायका आंवला के मनौना में है सूचना मिलने के बाद मायका पक्ष के लोग कुंवर गांव पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी । परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
शकुन्तला के पति की तीन माह पहले लम्बी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है पति की मौत के बाद वह बहुत परेशान रहती थी । उसके दो लकड़ियां है वह अपनी दोनों लड़कियों के साथ घर में रहती थी । जिसमें एक लकड़ी की शादी तय कर दी है । मायका पक्ष के अनुसार शकुन्तला चार दिन पहले मायके से अपने घर आई थी ।उसने शुक्रवार शाम लगभग आठ बजे मायके पक्ष के लोगों से फोन पर बात भी की थी मायका पक्ष का कहना है कि फोन पर बात करते समय शकुन्तला घबराई हुई लग रही थी ।मायके पक्ष के लोग मामले को जमीन से जोड़कर रहे वह परिवार के तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है । और मामले की जांच कर रही है । पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तहरीर आने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।।
इस संबंध में थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह का कहना है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है मायका पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है तहरीर आने के बाद कार्यवाही की जाएगी ।।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
