UP में CNG के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी, 4 महीने में 8 रुपये महंगा हुआ ईंधन।
बदांयू 10 अगस्त।
महंगाई से परेशान आम जनता को एक और झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में CNG के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। ग्रीन गैस कंपनी ने CNG के रेट में 3 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया है।
बढ़ोतरी के बाद अब CNG की कीमत 102 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 105 रुपये प्रति किलो हो गई है। पिछले चार महीनों में CNG के दाम 8 रुपये से अधिक बढ़ चुके हैं। इससे पहले 1 अगस्त को भी GAIL गैस ने CNG के दाम बढ़ाए थे।
CNG की कीमतें लगातार बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पहले से ही पेट्रोल-डीजल की महंगाई झेल रहे लोगों को अब CNG भी महंगी पड़ रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

