11:42 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

अतीक के बेटे के काफिले ने तोड़ा टोल बैरियर, 28 ड्राइवरों पर FIR

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर टोल बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों को कुचलने के प्रयास के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

टोल मैनेजर जय प्रकाश यादव की शिकायत के मुताबिक, घटना सुबह करीब 3:50 बजे हुई। आरोप है कि अतीक के बेटे उमर के काफिले में शामिल वाहनों ने टोल बैरियर तोड़ा और कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। मामले में 28 वाहनों के ड्राइवरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

संवाददाता: प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस