11:43 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक राहुल नवीन (IRS) के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब वह आगामी एक वर्ष तक ED के निदेशक पद पर बने रहेंगे।

राहुल नवीन लंबे समय से ED में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। उनके कार्यकाल में मनी लॉन्ड्रिंग, आर्थिक अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े कई बड़े मामलों में कार्रवाई हुई है। सरकार के इस फैसले को ED की जांच में निरंतरता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

संवाददाता: प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस