नई दिल्ली: पेपर लीक विवाद के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ‘Build New NTA’ भर्ती अभियान शुरू किया है। इसके तहत साइबर सुरक्षा, परीक्षा केंद्र संचालन, रिसर्च, डेटा और संचार से जुड़े वरिष्ठ व विशेषज्ञ पदों पर नई भर्तियां की जा रही हैं।
एजेंसी का फोकस परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा, पारदर्शिता और संचालन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सार्वजनिक संचार को बेहतर बनाने पर है। यह भर्ती ऐसे समय में हो रही है, जब परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर जांच जारी है।
संवाददाता: प्रदीप प्रजापति
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

