7:02 pm Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

सीडीओ गामिनी सिंगला ने सीएचसी जगत व वृक्षारोपण फेंसिंग कार्य का किया निरीक्षण

सीडीओ गामिनी सिंगला ने सीएचसी जगत व वृक्षारोपण फेंसिंग कार्य का किया निरीक्षण, मिलीं कई खामियां

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंगला ने सोमवार को विकास खंड जगत के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तथा ग्राम पंचायत उनौला में चल रहे वृक्षारोपण फेंसिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

सीएचसी में दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करने पर वह अपूर्ण पाया गया। वहीं पीएनसी वार्ड संख्या-18 में साफ-सफाई का अभाव मिला तथा प्रतीक्षालय में लगे पंखे भी खराब पाए गए। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह ‘उजाला’ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर भी सुधार के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने एमओआईसी को निर्देशित किया कि निरीक्षण में मिली सभी कमियों का शीघ्र निराकरण कराकर फोटो सहित अनुपालन आख्या उपलब्ध कराई जाए।

इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत उनौला में वृक्षारोपण फेंसिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी जगत को एक सप्ताह के भीतर फेंसिंग कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रवीण कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, जगत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस