6:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से जनता का बढ़ा विश्वास, कानून व्यवस्था हुई मजबूत- नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव

पहली बार बदायूं पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव
कहा- मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से जनता का बढ़ा विश्वास, कानून व्यवस्था हुई मजबूत

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के प्रथम बार बदायूं आगमन पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश संगठन में सभी जातियों एवं वर्गों को सम्मानपूर्वक प्रतिनिधित्व देते हुए समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए इसे संगठन की मजबूती का आधार बताया।

राजेश यादव ने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में 265 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा रही है। इन योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार की कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों में भय का माहौल है। अपराध करने से पहले अपराधी कई बार सोचने को मजबूर होता है और अपराध करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय कानून व्यवस्था की स्थिति अलग थी।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लागू करें तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं तथा सभी नागरिकों से विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस