1:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का डीजी पीएसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

बदायूं

बदायूँ में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का डीजी पीएसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ। जनपद के थाना मुसाझाग क्षेत्र स्थित ग्राम सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (पीएसी) उत्तर प्रदेश आलोक सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्माण स्थल पर अपनाए गए सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया। बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, आवागमन व्यवस्था समेत अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्माणाधीन परिसर एवं आसपास की कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक चरण में गुणवत्ता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान 8वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आकाश तोमर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस